मेदांता में अखिलेश यादव से मिले राजा भैया, नेता जी का हाल जान कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना!

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इन दिनों अस्वस्थ हैं। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 7 दिनों से वे लगातार मेदांता में भर्ती है। उनकी हालत में अभी तक कोई....

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इन दिनों अस्वस्थ हैं। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 7 दिनों से वे लगातार मेदांता में भर्ती है। उनकी हालत में अभी तक कोई सुधार नही हैं। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टर ने रविवार को उनका रूटीन हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए हुए बताया था कि मुलायम सिंह की हालत में अभी तक कोई सुधार नही हुआ है। उन्हें ICU वार्ड में रखा गया है।

नेता जी का हाल जानने मेदांता पहुंचे राजा भईया

हर रोज देशभर से कई बड़े नेता उनका हाल लेने के लिए अस्पताल आते हैं। रविवार को उनका हाल चाल लेने कोंडा विधायक राजा भैया अस्पताल पहुंचें। उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनसे मुलायम सिंह की हालत के बारे में जाना।

 

सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि कुंडा विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल पहुंच कर अखिलेश यादव से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ की जानकारी ली और नेताजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सपा से रहा है पुराना रिश्ता

गौरतलब है कि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया जिनका समाजवादी पार्टी से पुराना नाता रहा है। राजा भइया सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ जनसत्ता दल के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

सांस लेने में हुई थी तकलीफ

बतादें कि मुलायम सिंह यादव को बीते रविवार को अचानक से सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने के कारण उन्हें गुरुगर्म के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें बहुत सारी बीमारियां एक सतह बाद गयी हैं।

अखिलेश यादव , शिवपाल यादव समेत परिवार के लगभग सभी लोग इस समय दिल्ली में ही मौजूद हैं। बड़ी मात्रा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मेदांता अस्पताल के बाहर हैं ।जो लगातार मुलायम सिंह यादव की बेहतरी के लिए प्रार्थना व दुआ कर रहे हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button