रांची के बिरसा मुंडा सेन्ट्रल जेल में छापेमारी,तीन घंटे चली रेड

रांची के बिरसा मुंडा सेन्ट्रल जेल में छापेमारी  गुरुवार को अहले सुबह ज़िला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। रांची उपायुक्त के निदेशानुसार होटवार जेल में छापेमारी की गयी।

रांची:  रांची के बिरसा मुंडा सेन्ट्रल जेल में छापेमारी  गुरुवार को अहले सुबह ज़िला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। रांची  उपायुक्त के निदेशानुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में उप विकास आयुक्त राँची दिनेश यादव के नेतृत्व में  छापेमारी की गयी।

छापामारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दीपक दुबे, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राँची राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक, नगर  राजकुमार मेहता, कार्यपालक दण्डाधिकारी  पवन कुमार, संजय प्रसाद, साधना जयपुरियार,  संजय कुमार और  आवासीय दण्डाधिकारी, हटिया  स्मृति कुमारी शामिल थे। छापामारी में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक, नगर श्री राजकुमार मेहता के नेतृत्व में 15 पुलिस पदाधिकारी तथा 100 पुलिस जवान भी उपस्थित थे।

तीन घंटे चली छापेमारी

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की गहन तलाशी ली।

अस्पताल और महिला वार्ड की भी जांच

छापेमारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार अस्पताल की भी गहन जांच की गई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली।

आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

छापामारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button