बिहार के वैशाली में ट्रक ड्राइवर ने खोया अपना आपा, 30 लोगों को रौंदा 8 की मौके पर मौत !

बिहार के वैशाली से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमे रविवार को नशे में धुत एक ड्राइवर ने 30 लोगों को कुचल दिया।

बिहार के वैशाली से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमे रविवार को नशे में धुत एक ड्राइवर ने 30 लोगों को कुचल दिया। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे सुल्तानपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों में सभी की उम्र 20 साल से कम है। इस हादसे में 8 की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमे 6 बच्चे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना को “बेहद दर्दनाक” बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने भी दुख जताया

इस हादसे के बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह दुर्घटना से “गहरा दुखी” हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button