La Vanguardia: भारत की तरक्की से जलते पश्चिमी देश ?, स्पेन के अख़बार ने भारत के आर्थिक विकास को लेकर बनाया कार्टून…

जहाँ एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि को 6.1 प्रतिशत पर अनुमानित किया, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।

जहाँ एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि को 6.1 प्रतिशत पर अनुमानित किया, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। वहीँ दूसरी ओर एक स्पेनिश अखबार ने भारत की संस्कृति का मजाक उड़ाया है। आपको बता दें स्पेन के एक अखबार ने भारत की आर्थिक प्रगति पर शर्मनाक कार्टून लगाया है।

प्रगति पर शर्मनाक कार्टून

आपको पूरा मामला बताते चले तो स्पेनिश अखबार ला वैनगार्डिया (La Vanguardia) में एक आर्टिकल 9 अक्टूबर को छापा गया। इसकी हेडलाइन में लिखा था ‘The hour of the Indian economy‘ यानी भारतीय अर्थव्यवस्था का वक्त साथ ही उसमे भारत का मजाक उड़ाने के लिए ग्राफ के नीचे बीन बजाते सपेरे की फोटो लगाई है। जिस पर भारतीयों ने जबरदस्त नाराजगी जताई है।

तेज़ी में दुनिया में अपनी उच्च जगह स्थापित करता भारत

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को जहां दुनियाभर पहचान मिल रही है । वहीं ब्रिटेन को पछाड़कर भारत अब दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उसी के साथ (IMF) के मुख्य अर्थशास्त्री ने गुरुवार को भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि उसमें 5 ट्रिलियन नहीं बल्कि 10 ट्रिलियन अरब डॉलर वाली इकोनॉमी बनने की क्षमता है।

वहीं अखबार के इस आर्टिकल को लेकर एक दूसरा वर्ग भी सामने आया है जिनके अनुसार स्पेन के इस आर्टिकल में भारत की अपमान न करने की बात की हैं

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button