” जनता कांग्रेस को वोट दे ताकि यूपी बेहतर भविष्य की ओर बढ़े ” : पी.चिदंबरम

यूपी के भविष्य की बेहतरी के लिए पूरी ताक़त से जुटीं प्रियंका गांधी के ‘‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’’ अभियान ने पूरे भारत की महिलाओं को नयी ऊर्जा दी

देश के पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को लेकर यूपी ( up ) के मुख्यमंत्री ( cm ) की समझ शून्य है। इसी वजह से संसाधनों की दृष्टि से बेहद संपन्न उत्तर प्रदेश में हर ओर बदहाली है। योगी आदित्यनाथ के शासन का मॉडल तानाशाही,धार्मिक विद्वेष, जातिवाद, महिलाओं के प्रति हिंसा और पुलिसिया उत्पीड़न का सम्मिश्रण है।

यूपी के लोगों से निवेदन है

यूपी के लोगों को सोचना चाहिए कि वे कैसी सरकार के लिए वोट दे रहे हैं। यूपी को बदहाली से सिर्फ़ कांग्रेस निकाल सकती है। उत्तर प्रदेश के भविष्य की बेहतरी के लिए पूरी ताक़त से जुटीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के ‘‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’’ अभियान ने पूरे भारत की महिलाओं को एक नयी ऊर्जा दी है। यूपी के लोगों से निवेदन है कि वे कांग्रेस को वोट देकर एक नये युग की शुरूआत करें |

कांग्रेस को वोट देकर उसे ताक़त दें

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समझ शून्य है। उत्तर प्रदेश को आर्थिक एवं अन्य सभी मोर्चों पर मजबूत बनाने के लिए जनता को सत्ता बदलनी पड़ेगी। पूरा देश इस समय कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रह है। उत्तर प्रदेश के लोगों से वे अपील कर रहे हैं कि कांग्रेस को वोट देकर उसे ताक़त दें।

अभियान गीत का रीमिक्स जारी

इस मौक़े पर ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ अभियान के 125 दिन पूरे होने के अवसर पर अभियान गीत का रीमिक्स जारी किया गया। 21 फरवरी को इस अभियान के 125 दिन पूरे हुए थे। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा, वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव प्रिन्ट मीडिया संयोजक अशोक सिंह, डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, संयोजक ललन कुमार, प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह, सचिन रावत, मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button