रिम्स में इलाजरत कुख्यात शाकिब पुलिस को चकमा दे कर फरार

रांची के रिम्स में इलाज करा रहे कुख्यात चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देबा पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया।

रांची: रांची के रिम्स में इलाज करा रहे कुख्यात चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देबा पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया। एक पैर में प्लास्टर चढ़ा है फिर भी भाग गया है।

पैर टूट गया

रांची के रिम्स में इलाज करा रहे कुख्यात चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देबा फरार हो गया। बीते दिनों अरगोड़ा पुलिस ने अरगोड़ा चौक के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान भागने के क्रम में उसका एक पैर टूट गया था। उसके बाद उसका इलाज रिम्स में चल रहा था। पुलिस को चकमा देकर भगा ले गया। देबा का पैर टूटने के कारण वो चल नहीं सकता था।

पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आज दोपहर करीब एक बजे रिम्स के ट्रॉमा सेंटर भाग गया है। देवा के पैर में प्लास्टर लगा है और वह चल नहीं सकता है। बताया जा रहा है इसके साथ एक महिला है। महिला और अन्य सहयोग फरार हो गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button