“मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर था” : सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का नाम 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जो अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का नाम 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जो अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अपने बेहतरीन करियर में अभिनेत्री ने कई शानदार फिल्में की हैं। सोनाली के जीवन में नया मोड़ तब आया जब साल 2018 में उन्हें हाई ग्रेड का कैंसर डाइग्नोस का पता चला। गंभीर बीमारी का पता चलते ही अभिनेत्री टूट गई थीं। हालांकि पहले चरण में कैंसर का पता चला, इसलिए इसका सही समय पर इलाज हो सका। लेकिन ये समय सोनाली और उनके परिवार के लिए काफी कठिन था। इलाज के बाद अभिनेत्री काफी मजबूत हुई हैं और जिंदगी के प्रति उनका नजरिया भी बदल गया है।

 

कैंसर से लड़कर तूफान का मुकाबला किया

ओटीटी में क्रांति आने का कारण यह है कि यह कलाकारों को इतने अवसर दे रहा है, चाहे उनकी उम्र और लिंग कुछ भी हो। सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़कर तूफान का मुकाबला किया है, और इससे पहले कि वह यह जानतीं, वह हाल ही में रिलीज़ हुए शो – द ब्रोकन न्यूज में एक पूर्ण स्टनर रही हैं। 47 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया किया कि उनके पति गोल्डी बहल और वह अक्सर कैंसर से पहले और कैंसर के बाद होने वाली चीजों के बारे में बातें करते थे। उन्होंने बताया कि ‘इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद अभिनेत्री ने बहुत कुछ सीखा है। यदि आप चीजों से सबक नहीं लेते तो ये दुखद है। ये उस पल की तरह होता है जो एक-दूसरे को याद दिलाता है कि ये एक लक्ष्य नहीं बल्कि महत्वपूर्णं प्रक्रिया है’।

 

जीवन का सबसे कठिन दौर

अभिनेत्री ने बताया कि कैंसर से लड़ाई के बाद उनके शरीर में जो भी परिवर्तन हुए वह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। उन्होंने न्यूयॉर्क में हुई सर्जरी के बारे में बताया। अभिनेत्री ने कहा कि सर्जरी के बाद उनके शरीर में 23-24 इंच के गहरे निशान रह गए थे।

 मजबूत महिला के रूप में उभर कर सामने आई

 

इतनी कठिनाइयों के बाद अभिनेत्री एक मजबूत महिला के रूप में उभर कर सामने आई हैं। वह बहुत जल्द अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाली हैं।

सोनाली बेंद्रे की वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। कैंसर से उबरने के बाद अभिनेत्री पहली बार किसी सीरीज में नजर आने वाली हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button