” स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश की सभी विभागों के लिए बेहतर काम कर रहा है ” – बृजेश पाठक
प्रेस वार्ता कर डिप्टी सीएम ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोविड अभी भी हाहाकार मच आए हुए हैं लेकिन भारत में आज शून्य पर
आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व सूबे के स्वास्थ ब्रजेश पाठक ( brajesh pathak ) ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश की सभी विभागों के लिए बेहतर काम कर रहा है। दुनिया के कई देशों में कोविड अभी भी हाहाकार मच आए हुए हैं लेकिन भारत में आज शून्य पर है। भारत में आयुष्मान भारत योजना बहुत महत्वकांक्षी योजना है।
75 जिलो में बी एस एल 2 की लैब की स्थापना
साथ ही कहा कि एक करोड़ 18 लाख लोग पात्र हैं जिनका आयुष्मान कार्ड बनाना है। 18000000 आयुष्मान कार्ड अभी तक वितरित किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के 1200000 लोगों में आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाया है। उत्तर प्रदेश की 75 जिलो में बी एस एल 2 की लैब की स्थापना है।
संचारी रोग अभियान की शुरुआत
तो वहीं उत्तर प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस मात्र 300 है। 1.38 करोड़ लोगों को कोविड का टीकाकरण किया है। ई संजीवनी पोर्टल कोरोना महामारी में बहुत काम आया है। 2030 तक मलेरिया को पूरी तरह से खत्म कर देंगे हमारी सरकार ने बेड़ा उठाया है। सिद्धार्थ नगर , फिरोजाबाद में हम लोगों ने संचारी रोग अभियान की शुरुआत की थी। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान चलाएंगे। संचार रोग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।