IPL 2022 : आईपीएल के नया युवराज पड़ा भारी, चेन्नई ने पहली बार बाज़ी मारी !

शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने कल के मैच में अलग ही मंजर बनाया। दोनों ने कुल 165 रनों की पार्टनरशिप पारी खेली।

मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2022 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर क्लिनिकल जीत के साथ पॉइंट टेबल पर अपना खाता खोला। वही शिवम दुबे के नाबाद 95 और रॉबिन उथप्पा ने 88 रन की दमदार पारी खेली। रॉबिन उथप्पा ने छक्कों की ऐसी बारिश की जो की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पर भरी पड़ गया। उथप्पा ने 4 चौके और 9 छक्के जड़े।

आपको बता दें, रॉबिन उथप्पा ने 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट सीधे 176 हो गया। यह रॉबिन उथप्पा के आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी थी। रॉबिन उथप्पा के अलावा शिवम दुबे ने भी दमदारी दिखाई उन्होंने 46 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली थी। शिवम दुबे ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के जड़े थे। शिवम दुबे का स्ट्राइक रेट 206 से ज्यादा का रहा था। रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आंद्रे रसेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक अप्रैल को खेले गए मैच में आठ छक्के जड़े थे।

शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने कल के मैच में अलग ही मंजर बनाया। दोनों ने कुल 165 रनों की पार्टनरशिप पारी खेली, जो आईपीएल में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इस मैच में एक समय CSK का स्कोर 10 ओवर खत्म होने तक चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 60-2 था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button