हज़ारो खूबियों वाले अंगूर भी हो सकते है आपकी Health के दुश्मन !
वैसे तो गर्मी के मौसम में कई सारे ऐसे फल होते है जो हमारे स्वास्थ के लिए बेहद लाफदायक होते है उसी के साथ ही कई ऐसे फल होते है

वैसे तो गर्मी के मौसम में कई सारे ऐसे फल होते है जो हमारे स्वास्थ के लिए बेहद लाफदायक होते है उसी के साथ ही कई ऐसे फल होते है जिसमे हज़ारो पौष्टिक तत्व होने के बावजूद भी वह हमारे लिए हानिकारक हो सकते है। वैसे आपको अंगूर की खूबियों के बारे में बताए तो अंगूर की बेल के पूरे फल, बीज, त्वचा और पत्तियां औषधीय महत्व रखती हैं और पारंपरिक रूप से कई स्वास्थ्य स्थितियों के लिए एक उपाय के रूप में उपयोग की जाती रही हैं।
हज़ारों खूबियों के बावजूद बीमार कर सकता है यह फल
अंगूर ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं जो अपने एंटीऑक्सीडेंट प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। अंगूर में विटामिन ए और बी भी होते हैं, साथ ही वे पानी की मात्रा में उच्च होते हैं। पर दोस्तों अंगूर में इतनी सारी खूबियां होने के बावजूद यह आपके शरीर को हानि पंहुचा सकता है।
- आपको बता दें अंगूर के अधिक सेवन से डायरिया हो सकता है। अंगूर में उच्च मात्रा में चीनी और सैलिसिलिक एसिड होता है, जो दोनों पाचन से संबंधित समस्याओं का संभावित कारण बनते हैं।
- अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो आपको अंगूरों को अपनी डाइट से आज ही कम का कर देना चाहिए। दरअसल नरम, रसीले अंगूरों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, और इन्हें अधिक मात्रा में खाने से कैलोरी जल्दी बढ़ सकती है।
- प्रतिदिन एक मुट्ठी अंगूर खाने से आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की भरपाई हो सकती है, लेकिन फल खाने से वजन बढ़ सकता है।
- एक अध्ययन में उल्लेख किया गया है कि रेस्वेराट्रोल के पूरक से मां के गर्भ में पल रहे बच्चे में अग्नाशय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि अध्ययन गर्भावस्था के संबंध में अंगूर के बारे में कुछ भी नकारात्मक दावा नहीं करता है। अंगूर सैलिसिलिक एसिड से भरे होते हैं अंगूर का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।
- लंबे समय तक अंगूर खाने से एनाफिलेक्सिस हो सकता है, जो जानलेवा हो सकता है। अंगूर के अधिक सेवन से आपके गले के पीछे या मुखगुहा की छत पर खुजली या खरोंच हो सकती है। ऐसा उनमें मौजूद एसिड के कारण हो सकता है। इससे कुछ मामलों में गले में खराश या खांसी हो सकती है।