‘छोड़े गए पिल्लों को पालती गौ माता’, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल !

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह केवल भारत में ही हो सकता है "

भारत में हिन्दू धर्म के लोग गाय को पूज्यनीय पशु मानते हैं। उसका सम्मान करते हुए उसे गौ माता कहकर सम्बोधित करते हैं। क्योंकि वो ऐसा गाय धरती माता का प्रतिनिधित्व करती है और इसका दूध सभी प्राणियों को पोषण प्रदान करता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाय को कुत्ते के पिल्लों को पालते हुए देखा गया है, न कि अपने बछड़े या अन्य गायों के बछड़ों को।

छोड़े गए पिल्लों को पालती गौ माता

वायरल वीडियो में गाय चार छोटे पिल्लों को दूध पिलाती नजर आ रही है। गाय के भरोसे उनकी मां ने उसे यहां छोड़ दिया था। भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह केवल भारत में ही हो सकता है। छोड़े गए पिल्लों को पालती गौ माता”

2 हजार से ज्यादा लाइक्स

वीडियो में चार भूरे रंग के पिल्लों को उनकी मां द्वारा गाय का दूध पीने के बाद छोड़ दिया गया है। इस बीच गाय शांति से लेटी हुई है क्योंकि वह पिल्लों को दूध पिला रही है। इस क्लिप को 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह वीडियो 2 हजार से ज्यादा लाइक्स के साथ वायरल हो चुका है।

केवल माँ और गाय का दूध ही पियें

वीडियो में दिए गए कैप्शन से यूजर्स ने सहमति जताई और एक यूजर ने कमेंट किया कि, “गाय में भगवान नहीं है लेकिन भगवान में गाय है। हमारा सबसे पवित्र जानवर है। गाय ही एकमात्र ऐसा जानवर है | जो पूरी तरह से प्यार और स्नेह से हमारी सेवा करती है।” मुख्य रूप से केवल माँ और गाय का दूध ही पियें, इसलिए गाय माँ (गौ माता)।”

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button