‘उत्तराखंड’: हिमस्खलन में फंसे 10 के शव मिलने से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान !

'उत्तराखंड' (Uttarakhand) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान उत्तरकाशी में एडवांस कैंप (Advance Camp) के पास हिमस्खलन के कारण कुछ पर्वातारोहियों की मौत की घटना सामने आई है।

‘उत्तराखंड’ (Uttarakhand) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान उत्तरकाशी में एडवांस कैंप (Advance Camp) के पास हिमस्खलन (Avalanche) के कारण कुछ पर्वातारोहियों की मौत की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ट्वीट किया है कि, इस मामले में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना मिलने की खबर सामने आई है।

पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री से किया अनुरोध

पुष्कर सिंह धामी ने मा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान की सहायता पर दिया जोर देते हुए नजर आये है। ऐसे में रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त करते हुए नजर आये है। बता दें कि इस घटना में सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

रक्षा मंत्री ने जताया शोक

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के कारण कई जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। ऐसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं हैं।

जिला प्रशासन ने चलाया बचाव अभियान

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का कहना है कि, इस घटना में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि जिला प्रशासन ने NIM की टीम के साथ , NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव अभियान के तौर पर कार्य किया जा रहा है।

10 ट्रैकर के शव हुए बरामद

रेस्क्यू अभियान के मुताबिक उत्तरकाशी में ट्रैकिंग पर 28 पर्वतारोहियों का दल हिमस्खलन के कारण लापता होने खबर सामने आई है। अभी तक 10 ट्रैकर के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 18 अभी भी लापता बताये जा रहें है। लापता ट्रैकर्स की तलाश मे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दो चीता हेलिकॉप्टर्स को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button