एकता कपूर ने साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म की घोषणा की !
एकता कपूर टीवी सीरियल की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। वहीं एकता पैन इंडिया फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं।

एकता कपूर टीवी सीरियल की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। वहीं एकता पैन इंडिया फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। उन्होंने साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस बात का ऐलान करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
एकता कपूर ने की घोषणा
टीवी क्वीन एकता कपूर इस फिल्म से पैन इंडिया फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने पोस्ट किया, “दिग्गज और प्रतिभाशाली व्यक्ति के साथ पोज देते हुए!!! जय माता दी। महान अभिनेता मोहनलाल के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मेगास्टार मोहनलाल स्टारर तेलुगु और मलयालम फिल्म ‘वृषभ’ के लिए। बालाजी टेलीफिल्म्स ने कनेक्ट मीडिया और एवीएस स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है।”
2024 की सबसे बड़ी फिल्म
इमोशंस और वीएफएक्स से भरपूर यह फिल्म कई पीढ़ियों को दर्शाती एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर होगी। 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली नंद किशोर द्वारा निर्देशित वृषभ की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू होने जा रही है और यह मलयालम, तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। इसके अलावा यह फिल्म कन्नड़, तमिल और हिंदी में भी रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/p/CuOVwAJourq/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
निर्देशन करेंगे नंद किशोर
इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्देशक नंद किशोर करने जा रहे हैं। ‘वृषभ’ उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। वहीं, एकता कपूर इसके साथ ‘द क्रू’ का निर्माण भी कर रही हैं। इस फिल्म में कृति सेनन, करीना कपूर खान और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं।
मोहनलाल वर्क फ्रंट
मोहनलाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय उनकी झोली में कई फिल्में हैं। जिसमें ‘लूसिफ़ेर 2’ पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बन रही है, जबकि लिजो जोस पेलिसरी द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म ‘मलाइकोट्टई वलिबन’ की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। वहीं उनकी फिल्म बैरोज़ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।