उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को दिए ये निर्देश !
मनरेगा में श्रमिकों के दैनिक पारिश्रमिक को बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाए।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यानी गुरुवार के दिन ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, मनरेगा में समस्त ग्राम पंचायतों में लक्षित महिला मेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के गंभीर, सकारात्मक व सार्थक प्रयास किए जाएं। मनरेगा में समस्त ग्राम पंचायतों में लक्षित महिला मेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के गंभीर प्रयास किए जाएं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर सभी को दी शुभकामनाएं, कही ये बात …
मनरेगा में श्रमिकों के दैनिक पारिश्रमिक को बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाए। मनरेगा योजना के माध्यम से कृषकों की आय बढाने हेतु कृषि व् कृषि सहवर्ती कार्यों को अधिकाधिक समावेश करने का प्लान बनाया जाए। मनरेगा योजना में 264 तरह के कार्य अनुमन्य हैं ,इसमें उत्तर प्रदेश राज्य हेतु केन्द्रित व् लाभकारी तथा अन्य कार्यों जैसे- जलकुंभी को हटाने का कार्य आदि को समावेश करने हेतु योजना व् प्रस्ताव बनाया जाए। मनरेगा से गांव में मॉडल डिजाईन के अनुसार उच्च गुणवत्ता के भारत सेवा निर्माण केंद्र बनाए जाने की योजना बनायी जाए।
मनरेगा में ग्राम पंचायतों की अवस्थापना सुविधाओं की मरम्मत का प्रावधान किए जाने की रूपरेखा बनाई जाए। मनरेगा के कच्चे कार्यों से निकलने वाली मिट्टी के सदुपयोग की कार्य योजना बनाई जाए। लघु -सीमांत कृषकों को मनरेगा में कार्य करने का प्राविधान करने की योजना बनाई जाए। खेत-तालाब व प्लांटेशन में बड़े किसानों को काम करने की व्यवस्था मनरेगा मे करने की योजना बनाई जाए ।मनरेगा में जो मजदूर 100 दिनों तक कार्य कर चुके है,उन्हें श्रम विभाग में पंजीकृत कराते हुए श्रम विभाग की लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने का प्रयास किया जाए। गांवो के विकास हेतु समस्त मूलभूत सुविधाओं को समाहित करते हुए प्लान बनाया जाए। मनरेगा में महिलाओं की सहभागिता और अधिक बढ़ाई जाए ।