डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर सभी को दी शुभकामनाएं, कही ये बात …

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'विश्व पृथ्वी दिवस' पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी साथ ही आम और अशोक के पौधों का रोपण किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर आज अपने कैम्प कार्यालय परिसर में भूमि पूजन करते हुये अशोक और आम के पौधों का रोपण कर कहा कि हम सब लोग ‘विश्व पृथ्वी दिवस ‘के अवसर पर पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति संवेदनशील बने। दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण देने की हम सबकी जिम्मेदारी है।

पेड़-पौधे लगायें:
उन्होंने आगे कहा कि, पानी की एक-एक बूंद को बचाएं, अपशिष्ट की रिसाइक्लिंग करें, जहां भी संभव हो पेड़-पौधे लगायें। धरती माता हमें कितना देती है यह मन में विचार करें और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए धरती को हरा भरा बनाएं। धरती को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी माता को बचाए रखने के लिए हम सब पूरी तरह से संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। जहां भी संभव हो पेड़ लगाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button