CM नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, जरासंध जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर दौरे पर है। सीएम नीतीश कुमार जरासंध जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नालंदा: नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर दौरे पर है। सीएम नीतीश कुमार जरासंध जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दे कि बिहार के राजगीर में जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे। इस महोत्सव का सीएम ने उद्घाटन किया। मगध सम्राट जरासंध के 5226 वें जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान नीतीश कुमार को सम्राट जरासंध के प्रतिमा और गदा भेंट की गई।

20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही

बताते चले की सम्राट जरासंध की प्रतिमा  स्थापित की जा रही। 20 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य स्थल का सीएम ने जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द जल्द से कार्य को पूरा करें।
इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जरासंध महोत्सव के आयोजन को लेकर पहले भी राजगीर का दौरा कर चुके हैं। अपनी देखरेख में ही पूरा आयोजन करवा रहे हैं। इस कार्यक्रम को सोशल साइट्स पर भी लाइव किया जायेगा ।

कौन थे जरासंध

राजा बृहद्रथ के पुत्र जरासंध मगध के सम्राट थे। दो माता के कोख से उनके शरीर के दो हिस्सों का जन्म हुआ था। बाद में जरा नाम की आसुरी के हाथ लगाने पर दोनों हिस्सा एक हुए थे। इसीलिए उनका नाम जरासंध रखा गया। जरासंध ने 17 बार मथुरा पर आक्रमण किया और कृष्णा से पराजित हुआ । बाद में उनके ही हाथों उसका वध हुआ था। जरासंध की दोनों बेटियों का कंस के साथ विवाह हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button