भाजपा जिला कार्यालय पर बीजेपी नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बूथ समीक्षा बैठक !

आजमगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को बीजेपी के नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता में बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

आजमगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को बीजेपी के नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता में बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वहीं आने वाली 5 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी के शुरू होने वाले गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी पूरी तरीके से लोकसभा चुनाव के मोड में आ गई है।

पात्रों को योजना का लाभ मिलने में कमी रह गई

इसी क्रम में 5 फरवरी से पार्टी का गांव चलो अभियान शुरू होने वाला है। इस प्रकार से शहर में बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों से मिलेंगे। लाभार्थियों से मिलेंगे और सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उनके बारे में बताया जाएगा और जिन पात्रों को योजना का लाभ मिलने में कमी रह गई है उसको पूरा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया गया था उसी प्रकार से गांव चलो अभियान भी जारी रहेगा। फिलहाल 15 फरवरी तक का यह कार्यक्रम है लेकिन इसको आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button