Swatantra Dev Singh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा,जानिए क्या रही वजह !

बीजेपी नेता स्वतंत्र सिंह पार्टी का एक जाना माना नाम रहे है,आपको बता दे, स्वतंत्र देव अब तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे

बीजेपी नेता स्वतंत्र सिंह पार्टी का एक जाना माना नाम रहे है,आपको बता दे, स्वतंत्र देव अब तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे, साथ ही स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री होने के अलावा विधान परिषद के नेता भी हैं। इस्तीफे के बाद स्वतंत्र सिंह देव ने प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद मिली फॉर्च्यूनर कार भी लौटा दी है।साल 2019 में स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया ,इससे पहले वो योगी सरकार में मंत्री थे। वहीं इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का पद महेंद्र नाथ पांडेय संभाल रहे थे।

जाने इस्तीफे की वजह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र देव सिंह उनका कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो गया था। अब यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई दिग्गज नेताओं के नाम की अटकलों के साथ चर्चा जोरों पर है।जानकारी के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में यूपी के नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। स्वतंत्र देव सिंह नए अध्यक्ष के चुने जाने तक प्रभारी रहेंगे वहीं अभी भी वह 29 से 31 जुलाई तक चित्रकूट में होने वाले प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में भी प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से मौजूद रहेंगे।

स्वतंत्र का सियासी सफर

स्वतंत्र सिंह देव ने अपने सियासी सफर की शुरुआत 1986 में आरएसएस से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में की थी उसके बाद उन्होंने साल 1988 से 89 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के रूप में काम किया वहीं अपने सियासी सफर में आगे बढ़ने की शुरुआत में स्वतंत्र साल 1991 में भाजपा कानपुर के युवा शाखा के मोर्चा प्रभारी बनाए गए ,

उसके बाद उन्हें बुंदेलखंड का युवा मोर्चा के प्रभारी भी बनाया गया,२००१ में वह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने,जिसके बाद वो 2004 में झांसी-जालौन-ललितपुर क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य चुने गए और साथ ही पार्टी संगठन में प्रदेश महामंत्री भी बनाया, स्वतंत्र देव सिंह 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button