सपा पर भाजपाई हमला: भाजपा ने सपा पर गाना बनाकर किया हमला !
आपने स्कूल मे ABCD तो पढ़ी होगी और अपने बच्चो को पढ़ाई भी होंगी जिसमे A फार एप्पल, B फार बॉल, C फार कैट, D फार डॉग होता है

आपने स्कूल मे ABCD तो पढ़ी होगी और अपने बच्चो को पढ़ाई भी होंगी जिसमे A फार एप्पल, B फार बॉल, C फार कैट, D फार डॉग होता है लेकिन सियासत मे ABCD का मतलब ही बिलकुल अलग है। और अगर इसका मतलब आपको समझना है तो आपको देखना होगा भाजपा का वो वीडियो जिसके मार्फ़त भगवाइयों ने सपाइयों पर हमला बोला है।
आइये सुनाते हैं आपको सपा की ABCD… pic.twitter.com/r4fGp9xgfD
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 10, 2023
गाना लांच कर बताई SP की ABCD की परिभाषा
दरअसल पिछले कुछ सालों में सियासत भी हाईटेक तरीको से हो रही है। ज़ुबानी जंग कम और सोशल मीडिया के माध्यम से हमले ज्यादा किये जा रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो दुनिया के साथ ही सियासत भी ग्लोबलाईज होती जा रही है और यही वजह है कि अब सियासी दल एक दूसरे पर गांव और मीम्स के जरिये हमलावर हो रहे हैं।
कुछ ऐसा ही चुनावी वक्त में भाजपा ने सपा के साथ किया। भाजपा ने गाने के मार्फ़त सपाई खेमे को आड़े हांथों लिया। भाजपा ने एक गाना लांच किया जिसमे सपाई ABCD की परिभाषा को बताया है। जिसमे A का मतलब अतीक और आज़म हैं, B का मतलब भ्रष्टाचार है, C से करप्शन और D का मतलब दंगा बताया गया है।
बहरहाल भाजपा ने एकबार फिर से सपा पर गाने से वार किया है अब देखना ये होगा की इस पार पर सपाई कैसा पलटवार करते हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।