#गिरफ्तार : हमलावर पिटबुल हुआ नगर निगम के हवाले !
घटना के अगले दिन बुधवार को नगर निगम की टीम हत्यारे पिटबुल को लेने बंगाली टोला स्थित घर पहुंची थी लेकिन घर में मिला था ताला
मालकिन की हत्या करने वाले पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को नगर निगम पकड़ लिया है।
गुरुवार को एक बार फिर टीम उसे लेने आई
घटना के अगले दिन बुधवार को नगर निगम की टीम हत्यारे पिटबुल को लेने बंगाली टोला स्थित घर पहुंची थी। लेकिन घर में ताला मिला था। जिसके बाद गुरुवार को एक बार फिर टीम उसे लेने आई। पिटबुल को जब्त करने के बाद उसे कुकरैल के पास जहरा राधा पार्क में रखा जाएगा। यह जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा ने दी है।
खूंखार कुत्ते की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे
ज्ञात हो कि बंगाली टोला वह घर जहां पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अपनी मालकिन को मार डाला था। जिसके बाद बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। परिजन अस्थियां लेकर इलाहाबाद गए तो पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। सुबह हत्यारा कुत्ता छत पर टहल रहा था। घर के बाहर ताला लगा हुआ था, तो अंदर एक महिला थी, जो शायद कामवाली थी। सुबह आसपास के लोगों ने कुत्ते को छत पर भौंकते सुना था, लेकिन फिर नहीं। शायद गर्मी के कारण उसे एसी कमरे में रखा गया था। कल की घटना से आसपास के निवासी दहशत में हैं। साथ ही वे भी खूंखार कुत्ते की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
शहर में 21 पिटबुल प्रजाति के कुत्ते अधिकृत है
आपको बता दें राजधानी में कुत्ते के मालिक भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नगर निगम लाइसेंस जारी करते समय इसकी जांच नहीं करता है कि इन्हे कहां रखा जाएगा। इससे मोहल्ले के लोग कितना परेशान होंगे? क्या इसे रखने की जगह है? यह एक उदाहरण हो सकता है। नगर निगम के आंकड़े के मुताबिक शहर में 21 पिटबुल प्रजाति के कुत्ते अधिकृत है।