CRIME: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाला शख्स, जाने पूरी खबर !
लखनऊ गुड़ंबा की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुड़ंबा पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया हैं ।
लखनऊ गुड़ंबा की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुड़ंबा पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया हैं । जिसका नाम आशू शर्मा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आशू दो साल से फरार था। जिसके तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बता दें, उसके खिलाफ पीड़ित महिला की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़िता का दोस्त था आरोपी
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर के अनुसार सीतापुर इमलिया निवासी रीना सिंह की बेटी नेहा के साथ प्रगति विहार गुड़ंबा में किराए के मकान में रहती थीं। नेहा का पति से विवाद चल रहा था। इस कारण वह पति से अलग होकर मां के साथ रह रही थी। इस दौरान नेहा की दोस्ती हुसैनगंज लालकुआं निवासी आशू शर्मा से हो गई।
माँ ने आशू को बताया बेटी की मौत का जिम्मेदार
रीना के अनुसार आशू अक्सर घर आता था। 27 सितंबर 2020 की रात भी वह घर आया था। देर रात नेहा और आशू के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी होने के बाद नेहा अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। रीना ने बेटी के दोस्त आशू पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार आशू को बुधवार को राम धर्म कांटा के पास से गिरफ्तार किया गया।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।