” जय जवान , जय किसान ,जय विज्ञान, जय अनुसंधान ” के साथ पीएम मोदी ने लिए ये 5 प्रण !
अपने भाषण में उन्होंने संयुक्त परिवार को भारत की विरासत बताया, साथ ही उन्होंने कहा कि भारत योग पर पूरी दुनिया की नज़र है
आज देश अपना 75 अमृत महोत्सव मना रहा है |
उनके पांच प्रण के बारे में
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला की प्राचीर से तिरंगे को फहराया | साथ ही उन्होंने देश को सम्बोधित करते हुए 5 प्रण लिए | अपने भाषण में उन्होंने संयुक्त परिवार को भारत की विरासत बताया | साथ ही उन्होंने कहा कि भारत योग पर पूरी दुनिया की नज़र है | आज हम आपको उनके पांच प्रण के बारे में बताने जा रहे है | जिसको उन्होंने आगामी 25 सालों के लिए अहम बताए है | आईये जानते है :
1 – पहला संकल्प : विकसित भारत
अपने पहले संकल्प के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की हम सभी भारतवासियों को देश के विकास में भागीदारी करनी होगी |
2 – दूसरा संकल्प : गुलामी का कोई अंश न हो
दूसरे संकल्प लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के आज 75 साल पुरे हो चुके है | ऐसे में अब देश के किसी भी कोने में गुलामी को लेश मात्र भी न बचे |
3 – तीसरा संकल्प : विरासत पर हमें गर्व हो
तीसरे संकल्प के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए |
4 – चौथा संकल्प : एकता और एकजुटता
पीएम मोदी ने चौथे प्रण में देशवासियों को एकता व् एकजुटता का सन्देश दिया |
5 – पांचवा प्रण : नागरिकों का कर्तव्य
अपने आखरी प्राण में प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए | उन्हें इस देश को अपना घर मानकर अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए |
अपने भाषण में उन्होंने देश के परिवारवाद व भ्रष्टाचार पर भी जमकर वार किया | उन्होंने इसे देश के लिए खतरनाक बताया |
खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।