# कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत को मिला पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में हुई चाँदी !
महाराष्ट्र के सांगली में सड़क किनारे चाय-पकौड़ा बेचने वाले के बेटे संकेत सागर ने 55 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया
राष्ट्रमंडल खेलों ( CWG 2022 ) में भारत का पदक खाता रजत के साथ खुला। महाराष्ट्र के सांगली में सड़क किनारे चाय-पकौड़ा बेचने वाले के बेटे संकेत सागर ने 55 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है।
तीसरे प्रयास में 113 किग्रा भार उठाया
लेकिन दुर्भाग्य से वह चोट के कारण स्वर्ण नहीं जीत सके। उन्होंने स्नैच में अपने पहले ही प्रयास में 107 किग्रा वजन उठाया। दूसरी बार में 111 किलो वजन उठाया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 113 किग्रा भार उठाया। वह इस राउंड में पहले स्थान पर रहे। इसके बाद वह क्लीन एंड जर्क में दूसरे स्थान पर रहे।
बहन भी वेटलिफ्टिंग करती हैं
तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता संकेत अभी भी एक स्थिर नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिवार की हालत बहुत खराब है। उनकी बहन भी वेटलिफ्टिंग करती हैं।
काजोल सागर हरियाणा के पंचकूला में खेले गए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियों में आईं।