झारखंड के 15 जेल अधीक्षकों का किया गया तबादला

झारखंड के जेलों में बड़े पैमाने पर जेलरों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में 16 जेल अधीक्षकों और छह जेलरों का ट्रांसफर किया गया है।

रांची:  झारखंड के जेलों में बड़े पैमाने पर जेलरों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में 16 जेल अधीक्षकों और छह जेलरों का ट्रांसफर किया गया है। बुधवार को सरकार की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई।

जानिए किसका कहां हुआ ट्रान्सफर

  • जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को भी होटवार जेल के अधीक्षक से हटा दिया गया।
  • रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के नए जेल अधीक्षक पेशवा निशांत रॉबर्ट को बनाया गया है।
  • कुमार चंद्रशेखर को केंद्रीय कारा दुमका जेल अधीक्षक बनाया गया।
  • अजय कुमार प्रजापति केंद्रीय कारा जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • भागीरथ कार्जी को पलामू जेल अधीक्षक बनाया गया।
  • जितेंद्र कुमार को केंद्रीय कारा हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया
  • हिमानी प्रिया को जेल सुपरिंटेंडेंट गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • जेल अधीक्षक खूंटी मे पदस्थापित बेसरा निशांत रॉबर्ट को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी को दुमका से स्थानांतरित करते हुए जेल अधीक्षक देवघर पर पदस्थापित किया गया।
  • जेल अधीक्षक सुनील कुमार को मंडल कारा गुमला से स्थानान्तरित करते हुए मंडल कारा चाईबासा का जेल अधीक्षक बनाया गया।
  • जेल अधीक्षक चास, अनिमेश कुमार चौधरी को स्थान्तरित करते हुए गुलाम जेल अधीक्षक बनाया गया।
  • जेल अधीक्षक लातेहार,मेनसन बरवा को स्थानान्तरित करते हुए जेल अधीक्षक धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • जेल अधीक्षक प्रभात कुमार को मंडल कारा लातेहार का जेल अधीक्षक बनाया गया।
  • जेल अधीक्षक अरुनभ को मंडल कारा चास का अधीक्षक बनाया गया। इसके साथ ही उन्हें तेनुघाट उपकारा का भी प्रभार दिया गया।
  • जेल अधीक्षक राजमोहन राजन को बरही कारा के साथ साथ मंडल कारा कोडरमा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • जेल अधीक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह को जमशेदपुर जेल से गढ़वा जेल का अधीक्षक बनाया गया।
  • जेल अधीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद सुमन को देवघर जेल से स्थानान्तरित करते हुए मंडल कारा साहिबगंज जेल का अधीक्षक बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button