SPORTS: आर्थिक तंगी से परेशान पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को आखिर किसने की जॉब ऑफर !

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कुछ दिन पहले अपनी आर्थिक तंगी की खबरों को लेकर चर्चा में आए थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कुछ दिन पहले अपनी आर्थिक तंगी की खबरों को लेकर चर्चा में आए थे, जिसके बाद अब उनके पास एक अच्छे जॉब ऑफर आने की खबर सामने आई हैं फिलहाल कांबली BCCI से मिलने वाली 30 हजार रुपए पेंशन के दम पर जी रहे हैं।

किसने दिया कांबली को जॉब करने का मौका

पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के अच्छे दोस्त विनोद कांबली को एक नौकरी का ऑफर मिला है।यह जॉब ऑफर कांबली को महाराष्ट्र के एक व्यवसायी संदीप थोराट ने दिया हैं। थोराट ने अपनी कंपनी सह्याद्री उद्योग समूह के फाइनेंस डिपार्टमेंट में 1 लाख रुपए महीने की सैलरी के साथ यह जॉब उन्हें ऑफर की है। वहीं मिली जानकारियों के अनुसार विनोद कांबली ने अब तक इस ऑफर को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।

एक इंटरव्यू में कही अपनी बेरोजगारी की बात

विनोद कांबली ने हालही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने BCCI से भी जॉब कि अपील की थी

क्रिकेट के साथ कई प्रोफेशन में आजमा चुके हैं किस्मत

कांबली क्रिकेट के बाद कई प्रोफेशन में हाथ आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता कहीं नहीं मिली। वे कुछ फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने पल-पल दिल के साथ, आज का युगांधर और अनर्थ जैसी फिल्मो में अभिनय भी किया हैं। बाद में कांबली ने कई ऐड फिल्में भी की है। कांबली एक पॉलिटिकल पार्टी से भी जुड़ चुके हैं। आखिरी बार कांबली 2019 में मुंबई टी-20 लीग में एक टीम की कोचिंग कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button