#Russia-Ukraine War: भारत ने बना दी जोड़ी, दो देशो के वॉर के बीच हुआ प्यार !

कहते है जहां नफ़रत होता है वहा प्यार भी होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला, दो देशो के बीच।

कहते है जहां नफ़रत होता है वहा प्यार भी होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला, दो देशो के बीच। यूक्रेन की, जहां एक तरफ युद्ध छिड़ा हैं, तो वही दूसरी तरफ प्यार के बंधन में एक प्रेमी जोड़े ने सात फेरों के साथ जीवन भर साथ रहने की क़सम खाईं है। खास बात यह है कि इस जोड़े ने भारत में आकर , भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए , हिंदू रिति रिवाज से बंधन में बंधे है।

दोनों जोड़े मंगलवार को खनियाराखड़ौता गांव के राधा कृष्ण मंदिर में अग्नि को साक्षी मान कर पवित्र बंधन में बंध गए। आपको बता दे कि रशिया के रहने वाले सिरगी नोविका(Sirgi Novica)और यूक्रेन की रहने वाली एलोनाब्रोमोका(Allonabromoka) से काफी समय से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में मैक्लोडगंज के धर्मकोट में होम स्टे में रह रहे हैं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ विवाह

सिरगी नोविका बारात लेकर आए । दूल्हे के साथ आए बाराती पारंपरिक बैंड-बाजा पर झूमते हुए आए। वहीं, दुल्हन की बहनों और सहेलियों ने गेट पर रिबन कटवाने के बदले शगुन लेकर ही दूल्हे और अन्य बारातियों को मंडप स्थल तक आने दिया।

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय पंडित रमन शर्मा ने विवाह मंत्र पढ़ा। मंत्रोच्चारण संग जोड़े ने सात फेरे लिए। इस दौरान नारायण मंदिर दिव्य आश्रम खड़ौता में नवविवाहित जोड़े पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की और सात फेरे लिए।

इसके बाद विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कांगड़ी धाम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मेहमानों को हिमाचली व्यंजन भी परोसे गए। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कांगड़ी धाम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मेहमानों को हिमाचली व्यंजन भी परोसे गए।

हिंदू धर्म की परंपराओं ने किया प्रभावित

रशिया के रहने वाले सिरगी नोविका ने हालांकि अब इजराईल की राष्ट्रीयता ले ली है। लेकिन रूस और यूक्रेन में चले युद्ध के बीच दोनों की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिरगी और एलोना ने बताया कि उन्होंने एक बार हिंदू रीति-रिवाज से होने वाला विवाह देखा था। हिंदू धर्म की परंपराओं और मूल्यों से वे काफी प्रभावित थे। उसी समय उन्होंने खुद की शादी भी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करने का फैसला लिया था ।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button