#”हर घर तिरंगा”: अभियान के दौरान वाटरफॉल वीडिओ हुआ वायरल !

हम भारतीय बड़े गर्व के साथ अपने देश का झंडा फहरातें है। तिरंगा हमारे भारत की आन-बान -शान है। इस बार भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।

हम भारतीय बड़े गर्व के साथ अपने देश का झंडा फहरातें है। तिरंगा हमारे भारत की आन-बान -शान है। इस बार भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव (Nectar Festival of Freedom) मना रही है। बता दें कि ये अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा है। इस बार सरकार ने “हर घर तिरंगा” अभियान को आयोजित किया है। इस कारणवश देश के हर-घर में तिरंगा फहराये जाने की योजना बनाई गई है।

अभियान में हर एक नागरिक को बनाया हिस्सेदार

आपको बता दें कि सरकार के इस अभियान का हिस्सा हर एक नागरिक को बनाया है। इससे पहले आप तिरंगे से जुड़े नियम और कानून के बारे में भी जान लेना चाहिए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके उपलक्ष्य में देशवासियों से ‘हर-घर तिरंगा अभियान’ में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

ऐसे में सरकार ने देश के लोगों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक झंडा फहराने को कहा गया है। आपके लिए महत्वपूर्ण बात ये है कि इस खास आयोजन के मौके पर लोनावला (Lonavala) में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही तिरंगा के रंग का वाटरफॉल (Waterfall) काफी वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

Indian Navy ने नया अभियान किया शुरू

आपको बता दें कि इस अभियान में भारतीय नौ-सेना (Indian Navy) की ओर से एक अनोखा अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत इंडियन नेवी के जहाज हर महाद्वीप में पहुंचने वाले हैं। ऐसे में भारतीय नौ-सेना देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत लगभग सभी महाद्वीपों के बंदरगाहों पर अपने पोत (Ship) भेजी जा रही है।

इस समय हम आपको आयोजन से जुड़ी हुई आज़ादी के अमृत महोत्सव की महत्वपूर्ण जुड़ी हर बातें बतायेंगे। जिससे आप तिरंगे का अपमान न करें।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पुरे हो जायेंगे।
  • 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से हमारा देश आजाद हुआ था।
  • 75 साल के इस खास मौके पर मनायेंगे आज़ादी का अमृत महोत्सव।
  • ये खास दिन हर भारतीय के दिल में देशभक्ति से सराबोर है।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं । आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button