Uttar Pradesh: मथुरा में पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग !

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के कोसीकला थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने पति को पेट्रोल डालकर जला दिया। आग की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के कोसीकला थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने पति को पेट्रोल डालकर जला दिया। आग की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

बच्चों के सामने पति को जलाया !

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बच्चों के सामने ही पति को जिंदा जला दिया। पति कमरे में सो रहा था, तभी महिला ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। ख़बरों के अनुसार यह पता चला है कि महिला का दिल्ली में रहने वाले किसी युवक से अफेयर चल रहा है। महिला अपने प्रेमी से मिलना चाहती थी। जब पति ने इसका विरोध किया तो महिला ने उसे जान से मारने का फैसला किया। हादसे में महिला का पति 80% झुलस गया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

आग से घर का सामान भी जल गया।

दिल्ली में चल रहा था किसी युवक से चक्कर !

महिला का पति रमन दिल्ली डेवेलपमेंट अथॉरिटी में नौकरी करता था। वो अपनी पत्नी रेखा और 3 बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहता था। पर जब उसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला तो वह वापस आ गया था। रमन के बड़े बेटे मयंक ने बताया कि “वह लोग 2 साल से दिल्ली में रह रहे थे। उसकी मां की वहां रहने वाले एक शख्स से दोस्ती हो गई। उसकी मां का फोन भी बिजी रहता था। उसके पिता इस बात पर गुस्सा भी करते थे। एक बार घर में फोन को लेकर भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके पिता ने सबको वापस गांव भेज दिया।”

उसने यह भी बताया कि रविवार को दोनों के बीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद सुबह जब उसकी आँख खुली तो उसने अपने पिता को जलता हुआ पाया। जब उसने अपने पिता को बचाने की कोशिश की तो उसको मां ने उसे भी धमकाया।

महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया !

मामले में कोतवाल अनुज राणा ने बताया कि “बेटे की गवाही के आधार पर महिला को हिरासत में लिया गया है। बयान दर्ज किया गया है। प्रेमी की तलाश की जारी है, और गांव वालों के भी बयान लिए गए हैं। SP के आने पर मामले में आगे की जांच की जाएगी। रमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

पुलिस ने मामले में गांव के लोगों से पूछताछ की।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button