Uttar Pradesh: सपा के पूर्व MLA पर आय से अधिक संपत्ति का केस, अखिलेश के हैं करीबी !

उत्तर प्रदेश के झांसी की गरौठा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पर विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया यह मामला करीब 3732 करोड़ रुपये का है।

उत्तर प्रदेश के झांसी की गरौठा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव पर विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया यह मामला करीब 3732 करोड़ रुपये का है। मामले में दीप नारायण यादव का कहना है कि FIR में रकम गलत लिख गई होगी।

2021 से चल रहा है मामला !

भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने दीप नारायण सिंह यादव खिलाफ शासन से शिकायत की थी। जिसमे उनके खिलाफ अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। शासन के निर्देश अनुसार विजिलेंस टीम ने 5 अप्रैल 2021 को जांच शुरू की थी। जांच में आरोप सही पाए गए।
FIR के अनुसार, शिकायत की जांच में दीप नारायण सिंह यादव के पास करीब 1430 करोड़ की आय मिली, लेकिन खर्च में 3732 करोड़ रुपये मिला। जांच में दीप नारायण यादव आय से अधिक संपत्ति और खर्च का ब्यौरा नहीं दे पाए जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस ने उनके खिलाफ झांसी सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related Articles

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व विधायक नहीं दे सके 23 करोड़ का हिसाब, केस दर्ज

जांच में पाए गए दोषी !

जांच में दीपनारायण सिंह को दोषी पाया गया। जांच की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। जिस पर शासन ने 29 जून को FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। झांसी विजिलेंस में दीप नारायण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1)(बी) और 13 (2) के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। आपको बता दें कि दीपनारायण सिंह यादव 2007 और 2012 में समाजवादी पार्टी की तरफ से विधायक रह चुके हैं।

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर दर्ज एफआईआर।

षड़यंत्र के तहत को गयी FIR

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव का इस मामले में कहना है कि, जवाहर लाल राजपूत चुनाव के समय से ही इस कोशिश में लगे थे कि किसी प्रकार उन्हें फंसा दें। राजनीतिक दबाव में षड़यंत्र रचकर उनपर FIR लिखवाई है। उन्होंने आगे कहा कि ईमानदार अधिकारी के सामने लेखा-जोखा रखेंगे तो न्याय जरूर मिलेगा। उसके बाद भी दबाव में कोई कार्रवाई हुई तो न्यायालय के दरवाजे खुले हैं। सच सबके सामने आ जाएगा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button