कमल पर भरोसा रखिए व्यक्ति पर नहीं, दारा के दल-बदल पर बोले-परिवहन मंत्री !

आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मऊ का उपचुनाव भाजपा जीत रही है।

आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मऊ का उपचुनाव भाजपा जीत रही है। मऊ जिले में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का नामांकन कराने के बाद आजमगढ़ पहुंचे परिवहन मंत्री ने कहा कि मऊ विधानसभा उपचुनाव में कोई चुनौती नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह चौहान और सुभाषपा के ओमप्रकाश राजभर विपक्ष के साथ खड़े थे, आज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दारा सिंह चौहान के दल-बदल के सवाल पर कहा कि पार्टी और कमल पर भरोसा करिए किसी व्यक्ति पर नहीं। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद मऊ की जनता को लगने लगा कि हमारा निर्णय ठीक नहीं है। हम लोग विकास से दूर हो गए हैं।

घोसी की जनता को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। निश्चित रूप से विकास की धारा से जुड़ जाने पर घोसी का भी विकास होगा। आजमगढ़ जिले में परिवहन सेवाओं के बारे में परिवहन मंत्री ने बताया कि जिले में अभी बहुत कुछ उद्घाटन होना और नया भी बनना है, सभी पर काम चल रहा है। कहा जिले के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ जो भी समस्याएं और शिकायतें बताएंगे उनका समाधान किया जाएगा।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button