KMC भाषा विश्वविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन !

KMC भाषा विश्वविद्यालय में आयोजन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया।

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आज यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाने की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी गर्ल कैडेट्स ने यातायात के नियम एवं सावधानियां दर्शाते हुए पोस्टर बनाए।


इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया। इस कार्यक्रम की आयोजक डॉ. बुशरा अलवेरा, एएनओ, एनसीसी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button