मुरादाबाद: नाबालिग लड़कियों को GRP पुलिस ने स्टेशन पर एक युवक के साथ पकड़ा, प्रेम प्रसंग का पूरा मामला !

मुरादाबाद GRP पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने रायबरेली से गायब हुई 2 नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया।

मुरादाबाद GRP पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने रायबरेली से गायब हुई 2 नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया। गौतलब हैं ये लड़कियां स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी जिसके बाद घर नहीं आयी तो परिजनों ने छानबीन शुरू की। और मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी।

 

प्रेम के जाल में फंसी लड़कियां

पुलिस ने मामले की पड़ताल करने पर दोनों लड़कियों को ढूंढ लिया हैं। जिसके बाद पता चला कि लड़कियां एक युवक के साथ दिल्ली जा रही थी। 10 वीं क्लास की दोनों छात्राओं को शाकिर नाम का युवक प्रेम जाल मैं फसा कर दिल्ली ले जा रहा था। दोनों लड़कियां 15 तारीख को अपने घर से स्कूल को निकली थी। जिसके बाद वो घर नही आयी।

लखीमपुर घटना के बाद GRP पुलिस हुई अलर्ट

लखीमपुर घटना के बाद इस मामले के सामने आने के पूरी पुलिस फ़ोर्स के साथ GRP को अलर्ट कर दिया गया। जिसके बाद जीआरपी मुरादाबाद ने दोनों लड़कियों और आरोपी युवक शाकिर को पकड़ लिया। युवक दोनों लड़कियों को पदमावत एक्सप्रेस से दिल्ली ले कर जा रहा था। फिलहाल पुलिस लव जिहाद के एंगल से जांच कर रही है। शाकिर नाम के युवक से एक लड़की प्रेम सम्बंध में थी। जबकि दूसरी लड़की उस लड़की की दोस्त थी।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button