Lucknow: महापौर से लेकर नगर निगम तक किसी को नहीं है परवाह, शिकायत के बावजूद नहीं होती शहर में साफ-सफाई !
लखनऊ जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए महापौर द्वारा आयोजित लोकमंगल दिवस पर महज खानापूर्ति होती है। प्रियदर्शिनी कॉलोनी में शिकायत के बावजूद साफ-सफाई नहीं होती है।
लखनऊ जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए महापौर द्वारा आयोजित लोकमंगल दिवस पर महज खानापूर्ति होती है। प्रियदर्शिनी कॉलोनी में शिकायत के बावजूद साफ-सफाई नहीं होती है। स्थानीय निवासी महापौर से लेकर नगर निगम के सभी अफसरों से गुहार लगा चुके हैं। लोगों ने दोबारा महापौर से शिकायत की। बताया कि उनकी कॉलोनी में सफाई नही होती है। जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन तीन और चार में किया गया था। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
आम जनता ने बताया हाल
फैजुल्लागंज स्थित केशव नगर निवासी साकेत ने बताया कि उनके घर के सामने सफाई की व्यवस्था ठीक नही है। जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। अलीगंज निवासी रोहित ने बताया कि उनके घर के सामने नालियों पर अवैध कब्जा किया गया है, जिससे नालियां अवरुद्ध हो चुकी हैं और सफाई नही हो पा रही है। जोनल अधिकारी को अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। गोमतीनगर के विशेषखण्ड निवासी पुनीत मिश्रा के घर के सामने स्थित पोल पर लगी लाइट नहीं जल रही है। जिसपर महापौर ने समस्या निस्तारण के लिए नगर अभियंता मार्ग प्रकाश को निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का सजीव प्रसारण देखा गया
इस दौरान 43 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमे अभियंत्रण की 9, कर विभाग 6, स्वास्थ्य 8, मार्गप्रकाश 7, उद्यान 5, अतिक्रमण 4 एवं अन्य की 4 शिकायतें पंजीकृत की गयी। इस मौके पर पार्षद केके जायसवाल, राघव राम तिवारी, कुमकुम राजपूत, संजय सिंह राठौर, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा महापौर ने कृष्णा नगर स्थित श्री दुर्गाजी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर महापौर ने भागवत शिव की पूजा अर्चना कर राष्ट्र मंगल की कामना की।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।