थाने में तैनात दरोगा की कूलर में करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत !
इटावा जनपद के चौबिया थाने की कर्री चौकी में तैनात दरोगा की करंट लगने से मौत हो गई कूलर से करंट लगने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है

इटावा जनपद के चौबिया थाने की कर्री चौकी में तैनात दरोगा की करंट लगने से मौत हो गई कूलर से करंट लगने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्य पाल सिंह ने आज यह जानकारी दी
उन्होंने बताया कि मृत दरोगा विजय सिंह मूलरूप से कानपुर के रहने वाले थे, एक माह पूर्व हैड कांस्टेबल से दरोगा पद के लिए पदोन्नति हुए थे।
इस वजह से हुई दरोगा की मौत
आज सुबह थाना चौबिया क्षेत्र की कर्री चौकी में तैनात दरोगा विजय सिंह की कूलर में तेज करंट आने के कारण मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरोगा की मौत की सूचना उनके परिजनों दे दी गई है 54 वर्षीय विजय सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कलैना थाना बरौर जनपद कानपुर देहात दरोगा के पद पर थाना चौबिया क्षेत्र की कर्री चौकी पर तैनात थे। हेड दीवान से 1 माह पहले दरोगा के पद पर प्रमोशन हुआ था।
अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह के समय टॉयलेट के लिए निकले थे। कमरे से बाहर वापस आते समय नीचे की मिट्टी बारिश होने के कारण पानी की वजह से गीली थी पैर फिसलने के कारण कमरे के बाहर गेट से लगे कूलर से सहारा लेते समय करंट लग गया। जिस कारण दरोगा की मौत हो गई सुबह लगभग साढ़े 7 बजे दूधिया के आने पर इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तो एसपी देहात सत्यपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया की वह और शिवनाथ, विजय सिंह के साथ रात तीन बजे के बाद गस्त से लौटे थे।
पैतृक गांव कानपुर देहात भिजवाया गया शव
उसके बाद वह अपने कमरे में सो गए थे सुबह साढ़े सात बजे दूधिया के आने पर जानकारी हुई, उसके बाद उच्च अधिकारियो को अवगत कराया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस लाइन में शहीद स्थल पर मृतक सब इंस्पेक्टर को भाव भीनी सलामी दी तथा सरकारी वाहन से उन्हें उनके पैतृक गांव कानपुर देहात भिजवाया गया।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।