Tea Lover जरा ध्यान दे! अगर ज्यादा करते है चाय का सेवन तो हो जाये सावधान!

हमारे देश में टी लवर बहुत है। कहते है  अंगेजों ने ये आदत भारतीयों को लगा दी। जी हाँ आज के समय में कई लोगों के सुबह चाय के बिना नहीं होती।

न्यूज़ डेस्क :   हमारे देश में टी लवर बहुत है। कहते है  अंगेजों ने ये आदत भारतीयों को लगा दी। जी हाँ आज के समय में कई लोगों के सुबह चाय के बिना नहीं होती। ऐसे में जब सर्दी का मौसम हो तो अधिकतर लोगों के सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है।

चाय की लत अधिकरत लोगों में होती

ठंड में गर्मागर्म चाय की चुस्कियां बढ़ जाती हैं। कुछ लोग तो सुबह-शाम, दोपहर कई-कई कप चाय पी जाते हैं। चाय की लत अधिकरत लोगों में होती है। यह एक ऐसी लत है जो समय के साथ बीमारियों को दावत देने का काम कर सकती है।

कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती है

What Pairs Well With Tea for Dessert? - Tea India

ज्यादा चाय पीने वालों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसका सेहत पर खतरनाक असर पड़ सकता है। इसलिए हद से ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। बात करे तो कई लोग सुबह खाली पेट भी चाय का सेवन करते है जो सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक होता है ।

चाय पीने के नुकसान

चाय की पत्ती में टैनिन नाम का पदार्थ पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद आयरन के तत्वों से जाकर चिपक जाता है और पाचन क्रिया से खत्म कर देता है। इसकी वजह से एनीमिया की समस्या भी हो सकती है। इसलिए खून की कमी से जूझ रहे हैं तो चाय से पहरेज करना चाहिए। क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। चाय में कई अन्य तत्व भी पाए जाते हैं, जिनका ज्यादा होना बीमारियों को बुलावा दे सकता है।

  • चाय पीने से अनिद्रा की शिकायत भी बढ़ती जाती है।
  • चाय से न्यूरोलाजिकल गड़बड़ियां आ जाती है।
  • चाय का सेवन रक्त आदि की वास्तविक उष्मा को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • चाय का सेवन लीवर पर बुरा प्रभाव डालता है।
  • चाय पीने से कैंसर तक होने की संभावना भी रहती है।
  • चाय में उपलब्ध कैफीन हृदय पर बुरा प्रभाव डालती है, अत: चाय का अधिक सेवन प्राय: हृदय के रोग को उत्पन्न करने में सहायक होता है।
  • चाय में कैफीन तत्व छह प्रतिशत मात्रा में होता है जो रक्त को दूषित करने के साथ शरीर के अवयवों को कमजोर भी करता है।

  • चाय पीने से खून गंदा या दूषित हो जाता है और चेहरे पर लाल फुंसियां निकल आती है।
  • चाय से स्नायविक गड़बडियां होती हैं, कमजोरी और पेट में गैस भी।
  • कई बार हम लोग बची हुई चाय को थरमस में डालकर रख देते हैं इसलिए भूलकर भी ज्यादा देर तक थरमस में रखी चाय का सेवन न करें। जितना हो सके चायपत्ती को कम उबालें तथा एक बार चाय बन जाने पर इस्तेमाल की गई चायपत्ती को फेंक दें।
  • शरीर में आयरन अवशोषित ना हो पाने से एनीमिया हो जाता है।
  • चाय के हर कप के साथ एक या अधिक चम्मच शक्कर या चीनी ली जाती है, जो वजन बढाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button