Afghanistan News: तालिबान का नया फरमान, महिलाओं के पार्क और जिम जाने पर लगाई रोक !

अफगानिस्तान (Afghanistan) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान देश की राजधानी काबुल में तालिबान ने महिलाओं पर सार्वजनिक पार्कों और मेले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान देश की राजधानी काबुल में तालिबान ने महिलाओं पर सार्वजनिक पार्कों और मेले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह नया नियम इसी हफ्ते लागू किया गया है। इसके तहत महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर एंट्री पर बैन लग गया हैं। आपको बता दें कि यहां पहले ही महिलाओं पर कई तरह से प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इससे पहले तालिबानी सरकार ने अफगान महिलाओं के घरों से बाहर काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

तालिबान में बढ़ रहे महिलाओं पर प्रतिबंध

अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद से लोगों को नए-नए प्रतिबंधों से गुजराना पड़ रहा है। इस कारणवश तालिबान की मॉरल पुलिस के आदेश के मुताबिक अफगानिस्तान के मनोरंजन पार्कों में अब महिलाओं की एंट्री पर बैन लग गया है। 9 नवंबर को तालिबानी सरकार के मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए कहा कि मनोरंजन पार्क में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मुख्य सूचना

  • इसके अलावा यहां स्कूलों में भी छात्र और छात्राओं के बीच भेदभाव देखने को मिल रहा है।
  • लड़कियों को 6 कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति अफगानिस्‍तानी सरकार ने नहीं दी है।
  • एक महिला ने इस पर कहा कि यहां न महिलाओं के लिए स्कूल है और न ही काम है।
  • यहां अब एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
  • यहां की महिलाएं इन अत्याचारों से तंग आ चुकी हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • पुण्य और रोकथाम के प्रचार मंत्रालय (MPVPV) ने पुष्टि की है।
  • यह नया नियम खास तौर से अफगान महिलाओं पर लागू किया जा रहा है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोरंजन पार्क अधिकारियों के हवाले से कह दिया है।
  • तालिबान ने महिलाओं को एंट्री पर बैन लगा दिया है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button