CDRI की महिला अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत, पति हुआ फरार

केंद्रीय औषधि शोध संस्थान (CDRI) की तकनीकी अधिकारी वर्षा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। LIC एजेंट पति फरार

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला माला सामने आया हैं , जहां जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय औषधि शोध संस्थान (CDRI) की तकनीकी अधिकारी वर्षा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वर्षा कि उम्र 28 साल बताई जा रही हैं। फ़िलहाल वर्षा का पति फरार है। पुलिस आशंका जता रही है कि, पत्नी की हत्या करके वो फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

ACP सैयद अली अब्बास के मुताबिक, वर्षा मूल रूप से मऊ की रहने वाली हैं। उसकी शादी बरेली निवासी विश्वेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा है। दंपति बेटे के साथ जानकीपुरम स्थित CDRI आवासीय परिसर में रहते थे। सोमवार रात आस-पास के लोगों से वर्षा के बीमारी की बात कहकर विश्वेन्द्र उन्हें कार से अस्पताल लेकर गया। रात करीब 9 बजे वापस लौटा और कार घर के बाहर खड़ी कर फरार हो गया। घर मे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो कार में वर्षा का शव पड़ा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जानकीपुरम थाने पर दी। जानकारी मिलते ही थाने की फोर्स के साथ DCP, ADCP और ACP भी मौके पर पहुंचे।

वही ACP के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर परिसर को सील कर दिया गया है। परिसर से अंदर-बाहर आने-जाने पर भी रोक लगा दी गयी है। वर्षा के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अभी तक जानकारी मिली है कि विश्वेन्द्र LIC अभिकर्ता है। वो अक्सर घर पर ही रहता था। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button