Krishna Janmashtami 2022: क्या आप भी चाहते हैं अपने बच्चे को कृष्ण के रूप में तैयार करना ? ये है वेशभूषा !

कृष्ण जन्माष्टमी वार्षिक हिंदू त्योहार है जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

कृष्ण जन्माष्टमी वार्षिक हिंदू त्योहार है जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म के जश्न के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण के सभी भक्त कान्हा जी के जन्मदिन को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर, युवा वर्ग के लड़के बहुत सारी मस्ती और खुशी के साथ इस त्योहार को मनाते है।

छोटे बच्चे भगवान कृष्ण की वेशभूषा में तैयार होते हैं। यदि आप भी ऐसी कोई योजना बना रहे हैं कि अपने छोटे भाई या बच्चो को श्री कृष्ण के रूप में तैयार करना चाह रहे हैं, तो हम आज हम आपके लिए इसी से जुड़े कुछ सुझाव लेकर आये हैं। हम बताएँगे की कैसे अपने घर पर छोटे बच्चे को श्रीकृष्ण की वेशभूषा से सज्जित करें।

 

कृष्ण वेशभूषा में सज्जित करने हेतु सामग्री

मोर पंख: हिंदू परंपरा के अनुसार कहा जाता है कि कान्हा जी को मोर पंख बहुत प्रिय होते हैं। यदि आप भगवान श्रीकृष्ण के फोटो को देखेंगे तो उनके सर पर पंख लगा पाएंगे। इसलिए एक सुंदर मोर पंख खरीदें और इसे एक तरफ झुकाकर सज्जा के लिए लाये ताज से जोड़ें।

धोती: आपके बच्चे को कृष्ण जैसा तैयार करने के लिए रेशम की धोती पहनाएं। ये धोती हलके पीले रंग की हो तो ज्यादा बेहतर होगा। रेशम पीली धोती पहने भगवान को उनकी तस्वीरों में देखा जा सकता है।

बांसुरी: भगवान कृष्णा की सबसे पसंदीदा वस्तु में से एक उनकी बांसुरी है। अपने बच्चे के लिए बाजार से एक प्लास्टिक या बांस की बांसुरी खरीदें और उसे एक धागे से उसकी कमर पर बांधे जो देखने में शोभनीय लगेगी।

बटर पॉट: अपने बच्चे को श्री कृष्णा का पूरा स्वरुप देने के लिए एक मिटटी के बर्तन में माखन भरकर भी उसे दें। भगवान को माखन अतिप्रिय है। उनकी बालकाल की कई सारी प्रेममुग्ध कर देने वाली घटनाएं माखन चोरी से जुडी है। आप माखन को उस मिटटी के बर्तन में कॉटन भी भर सकते है।

ऑर्गेनिक मेकअप: भगवान की सलोनी सूरत का कोई जोड़ नहीं है बच्चे भी भगवान का ही स्वरुप होते है। लेकिन फिर भी थोड़ा और तड़का लगाने वाली सुंदरता लाने के लिए बच्चे के चेहरे पर थोड़ा सा मेकअप कर दे।

मगर ध्यान रहे मेकअप करते समय कुछ ऐसा न लगाए जिससे बच्चे को जलन हो। बच्चो की त्वचा मुलायम होती है।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button