‘Foundation Day’: 30 साल की हुई समाजवादी पार्टी, मुलायम सिंह यादव की जंग जिंदगी से जारी !

एक ओर जहां आज समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस (Foundation Day) है, तो वहीं दूसरी ओर इसी पार्टी के 'संस्थापक मुलायम सिंह यादव' (Founder Mulayam Singh Yadav) अस्पताल में भर्ती हैं।

एक ओर जहां आज समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस (Foundation Day) है, तो वहीं दूसरी ओर इसी पार्टी के ‘संस्थापक मुलायम सिंह यादव’ (Founder Mulayam Singh Yadav) अस्पताल में भर्ती हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, वह वेंटिलेटर पर है डॉक्टर का कहना है कि उनके शरीर के अंगों में इंफेक्शन हुआ है उपचार जारी है। आपको बताते हैं कुछ उन बातों के बारे में जो कि समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से जुड़ी है जिन्हें शायद अब तक आप नहीं जानते होंगे।

‘आज समाजवादी पार्टी’ पूरे हुए 30 साल

समाजवादी पार्टी भारत का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। यह उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। आज से 30 साल पहले 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना की गई थी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव, है जो UP के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री भी रह चुके है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान में इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

‘वर्तमान समय’ में सपा पार्टी ने खोया अपना आधार

दोस्तों एक समय था जब समाजवादी पार्टी की तूती बोलती थी लेकिन आज वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी ने अपना आधार खोया है मुलायम सिंह यादव ने अपने उत्तराधिकारी अखिलेश यादव को सत्ता की चाबी सौंपी हालांकि इस फैसले के बाद मुलायम सिंह यादव पर कई सवाल भी उठे अंदरूनी कल है और साथ ही पार्टी ने बिखराव भी आया। समय-समय पर पार्टी के अंदर कल है और आपसी मनमुटाव भी सामने आया लेकिन मुलायम सिंह यादव सभी बातों को दरकिनार करते गए और समाजवादी पार्टी का आधार मजबूत करने में जुटे रहे अखिलेश यादव के पास थे।

संस्थापक की जंग जिदंगी के साथ है जारी

इसलिए मुलायम सिंह यादव की बहुत ज्यादा भी नहीं चली वही धीरे-धीरे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साइडलाइन कर दिया और इन सभी बातों का फायदा उठाया भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा ने समाजवादी पार्टी को गद्दी से हटाकर उस गधी पर खुद को का विश किया और यहां के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ बन गए। मुख्यमंत्री बनने का सपना लिए मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव 2022 में एक बार फिर छोटे लेकिन दोबारा उन्हें हार का सामना करना पड़ा और एक बार फिर सत्ता की चाबी भारतीय जनता पार्टी के हाथ चली गई।फिलहाल समाजवादी पार्टी एक तरफ अपने जनाधार को लेकर लड़ाई लड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के संस्थापक की जंग जिदंगी के साथ दिल्ली के मेदांता अस्पताल में जारी है।

मुलायम सिंह यादव ने शुरुआत में पहलवान बनने का सपना देखा था, लेकिन बाद में उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करते हुए अपना लक्ष्य बदल लिया। जब वह सिर्फ 15 साल के थे उन्होंने भारतीय समाजवादी राम मनोहर लोहिया के कार्यों को पढ़ा और राजनीति में शामिल हो गए। उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और यूपी के प्रमुख राजनेताओं में से एक बन गए।

महत्त्वपूर्ण जानकारियां

  • मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
  • 1975 में इमरजेंसी के दौरान, मुलायम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और महीनों तक हिरासत में रखा गया था।
  • मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी गठन करने के बाद उसके अगले साल 1993 को बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर अपना पहला चुनाव लड़ा था।
  • इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को 109 सीट मिल कर जीत हासिल हुई और 67 सीटों पर जीत नसीब हुई. फिर भी इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया।
  • कांग्रेस और जनता दल के समर्थन से मुलायम सिंह यादव ने फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • मुलायम सिंह यादव 5 दिसंबर 1993 से 3 जून 1995 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। बाद में बहुजन समाज पार्टी समर्थन वापस लेने के कारण उनका सरकार गिर गई थी।

दीर्घ आयु की कामना के लिए हो रही पूजा पाठ

1993 में मुलायम सिंह यादव ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर सरकार गठन की। मुलायम सिंह यादव दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि आगे जाकर वह गठबंधन टूट गया था। लेकिन 90 के दशक के मध्य में साल 1996 वह प्रधानमंत्री पद तक पहुंच गए थे लेकिन लालू यादव के विरोध हेतु प्रधानमंत्री बन नहीं पाए। लेकिन 1996 से 1998 तक वह देश की रक्षा मंत्री रहे।

हालांकि मुलायम सिंह यादव द्वारा दिया गया एक बयान आज भी चर्चाओं में है। जब उन्होंने रेप मामलों पर कहा था कि, लड़कों से गलती हो जाती है। फिलहाल मुलायम अस्वथ्य हैं,उनकी दीर्घ आयु की कामना के लिए जगह-जगह लोग पूजा पाठ में लगे हुए है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button