‘निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का हर स्तर पर पालन सुनिश्चित किया जाए’ : जयवीर सिंह

जेवर, दादरी, नोयडा, सिकन्दराबाद तथा खुर्जा के पर्यटन विकास के लिए 898.35 लाख रूपये की योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ

लखनऊ : पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम के स्पिरीचुअल सर्किट-3 के अंतर्गत विभिन्न पर्यटन स्थलों ( tourist places ) का समेकित पर्यटन विकास के लिए 898.35 लाख रूपये की विभिन्न परियोजनायें अप्रैल, 2020 में स्वीकृत की गयी थी।

इन परियोजनाओं को दिसम्बर, 2020-22 तक पूरा कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये हैं।

बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कार्य किया जा रहा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्पिरीचुअल सर्किट-3 के अंतर्गत जेवर में द्रोणाचार्य मंदिर, जवल ऋषि आश्रम, दाऊजी मंदिर, चामुण्डा देवी मंदिर एवं शिव मंदिर का पर्यटन विकास के लिए सोलर लाइट, बेंच, डस्टबिन, इंटरलॉकिंग, साइनेज, हाईमास्ट लाईट, जनसुविधा एवं बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जनसुविधाओं के विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार सिकन्दराबाद, नोयडा तथा खुर्जा में विभिन्न मंदिरों का विकास एवं जनसुविधाओं के विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों को अप्रैल, 2020 में स्वीकृत किया गया था और दिसम्बर, 20222 तक इसे पूरा किया जाना है। इसके लिए सी0एण्ड0डी0एस0 उ0प्र0 जलनिगम लि0 को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

रामलीला मैदान से संबंधित समेकित पर्यटन विकास का कार्य

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बांदा की 04 परियोजनाओं में सिमौनी बाबा पर्यटन काम्पलेक्स, मेला मैदान, सिमौनी बाबा मंदिर एवं कुकिंग साइट तथा रामलीला मैदान से संबंधित समेकित पर्यटन विकास का कार्य अप्रैल, 2020 में स्वीकृत किया गया था।

पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए

जयवीर सिंह ने बताया कि सिमौनी बाबा धाम जनपद बांदा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है | यहां दूर दराज के श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। इसको पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने अप्रैल, 2020 में इसको विकसित करने का निर्णय लिया। इसके तहत इस स्थल के आस-पास सौन्दर्यीकरण के साथ ही पर्यटन विकास के लिए कार्य कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button