Priyanka Chopra Lucknow Visit: प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में आई नजर, ‘बच्चों के खिलाफ हिंसा’ पर उठाई आवाज !

यूनिसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा (Goodwill Ambassador Priyanka Chopra) दो दिन नवाबों के शहर लखनऊ (Lucknow) में रहने वाली हैं।

यूनिसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा (Goodwill Ambassador Priyanka Chopra) दो दिन नवाबों के शहर लखनऊ (Lucknow) में रहने वाली हैं। इस दौरान गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा कई सामाजिक जिम्मेदारियों (Social Responsibilities) को पूरा करने वाली हैं। इस सिलसिले में उनका निगोहां के लालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और 1090 विमेन पावरलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर के साथ यूनिसेफ ऑफिस जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि प्रियंका इन अभियानों से लोगों को देश भर में किशोरियों के अधिकारों की मांग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। खास बता यह है इस सिलसिले में उनके अधिकारों के लिए जो समाज के बहिष्कृत और अधिकारविहीन वर्गों से आते हैं।

  • ‘बच्चों के खिलाफ हिंसा’ अभियान से जुड़े ऑडियो-वीडियो में अपनी आवाज दी है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह के साथ-साथ शारीरिक, भावनात्मक और यौन हिंसा के विभिन्न रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्य सूचना

  • प्रियंका सोमवार को बिजनौर रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद जाकर स्कूली गतिविधियों में शामिल होंगी।
  • मोहनलालगंज के लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच से रूबरू होने के साथ ही पोषण गतिविधियां देखेंगी।
  • इसके बाद वह चिनहट के उत्तरधौना में जूनियर हाईस्कूल जाएंगी।
  • यूनिसेफ के साथ वह अलग-अलग सेक्टर में हो रहे सोशल काम को बढ़ावा देंगी।
  • पुरानी पेंशन समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • प्रियंका चोपड़ा दोपहर 3:45 बजे 1090 जाकर गतिविधियों का अवलोकन करेंगी।
  • ऐसे में वह मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे लोकबंधु अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर 181 जाएंगी।
  • वह 10 बजे सरोजनीनगर स्थित पीएचसी जाएंगी।
  • दोपहर  12 बजे न्यू बॉर्न केयर यूनिट देखने वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय गोलागंज जाएंगी।
  • तीन बजे गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय जाएंगी।
  • वह शाम 7 बजे अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button