प्रियंका ने रखा अपनी ” बिटिया ” का ये खूबसूरत नाम, संस्कृति का भी दिया ध्यान !

संस्कृति का ख्याल रखते हुए Priyanka Chopra ने अपनी बिटिया का खूबसूरत नाम रखा हैं। प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं।

 

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 3 महीने पहले सरोगेसी के जरिए अपनी बच्ची का स्वागत किया हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिये दी हैं। अब यह कपल अपनी जिंदगी का खूबसूरत पल बिता रहे है और अपनी बेटी को पूरा समय दे रहे हैं। हालांकि अब जन्म के 3 महीने बाद फाइनली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बेटी का नाम डिसाइड कर लिया हैं।

बिटिया का ये है नाम :

गौरतलब हैं कि बॉलीवुड से हॉलीवुड ने प्रियंका ने अपनी मेहनत से खूब अपना नाम कमाया हैं। लेकिन वो अभी भी अपनी संस्कृति को नहीं भूली हैं। अब जब उनकी बेटी कि बात आती हैं तो भी प्रियंका ने अपने और पति निक जोनास कि संस्कृति का बखूबी ख्याल रखा हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मार्डन नहीं बाकि ट्रेडिशनल रखा हैं।

Image

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका और निक जोनास की बेटी का नाम मालती मैरी (Malti Marie) रखा गया है। रिपोर्ट की माने तो उन्हें बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट मिला है जिस पर पूरा नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) लिखा हुआ हैं। प्रियंका ने अपनी लाडली का नाम रखने के साथ ही दोनों की खानदान को जोड़ दिया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु मालती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button