जीता दिल : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मंदिर में झाड़ू ! वीडियो आया सामने

तड़के रायरंगपुर में कम से कम तीन मंदिरों का दौरा किया वहीं पूजा करने से पहले पुरंदेश्वर शिव मंदिर के फर्श पर झाडू लगाते दिखी

भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu ) को अपना राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नामित किए जाने के एक दिन बाद का वीडियो सामने आया है। उन्होंने मयूरभंज जिले के रायंगपुर बस्ती में एक मंदिर के फर्श की सफाई के लिए प्रशंसा हासिल की।

पुरंदेश्वर शिव मंदिर के फर्श पर झाडू लगाते दिखी

जहां वह आमतौर पर रहती हैं। संताल आदिवासी नेता ने तड़के रायरंगपुर में कम से कम तीन मंदिरों का दौरा किया। तो वहीं पूजा करने से पहले पुरंदेश्वर शिव मंदिर के फर्श पर झाडू लगाते दिखी।

देश के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की बात

तो वहीँ इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि ” यह नेता की सादगी और विनम्रता को दर्शाता है। राष्ट्रपति पद के लिए इससे अच्छा उम्मीदवार कोई नहीं हो सकता। यह ओडिशा और देश के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की बात है। ”

घरों और मंदिरों के सामने की सड़कों पर झाडू लगाना बहुत आम बात

उन्होंने आगे कहा कि ” उड़िया महिलाओं का यहां आते-जाते समय अपने घरों और मंदिरों के सामने की सड़कों पर झाडू लगाना बहुत आम बात है। उन्होंने कहा कि उनमें संस्कृति निहित है।

सौo सेo : ANI व TOI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button