बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के सवाल पर मचा बवाल, जमकर हो रही ट्रोल !
स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पूछा कि ”सुप्रीम कोर्ट का काम क्या होता है?” उनके इस सवाल पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरीके का जवाब दिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ( swara bhasker ) अपने बेबाक अंदाज़ व् बयानों से जानी जाती है। अभी हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के काम-काज को लेकर सवाल किया है। स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पूछा कि ”सुप्रीम कोर्ट का काम क्या होता है?” उनके इस सवाल पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरीके का जवाब दे रहे हैं।
Supreme Court Ka kaam kya hota hai?? 🤔
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 18, 2022
बता दें कि आज यानी 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर में किसानों को कार से कुचलने के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की जमानत निरस्त कर दी थी। ट्रोलर्स यहीं नहीं रुके उनके ट्वीट पर सावित्री मुमुक्शु नाम की यूजर ने लिखा,”जेएनयू के सोशियोलॉजी मेजर को सुप्रीम कोर्ट क्या करता है इतना भी नहीं मालूम।
तो फिर आपके सिलेबस में क्या था – टुकड़े टुकड़े या ….?” सुनीता सिंह ने लिखा,”आप जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी बोलने वालों को सजा देना। लेकिन क्या करें। कभी-कभी नजरअंदाज भी करना पड़ता है।”