“अजान रोका तो मंदिरों के सामने करेंगे कुरान पाठ” – सपा नेत्री रुबीना खानम

सपा नेत्री रुबीना खान ने हिंदू समुदाय के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में हमारे धर्म के कामों में अड़ंगा डाल रहे हैं।

अलीगढ़। लाउडस्पीकर का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। जहा इस मामले को लेकर पुरे देश में अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं तो वही इस बिच सपा नेत्री रुबीना खानम ने धमकी कि हैं। उन्होंने कहा कि, अलीगढ़ हिंदूओ मुस्लिम महिलाओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी, अजान से रोका तो मंदिरों के सामने कुरान का पाठ करेंगी मुस्लिम महिलाएं

समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री रुबीना खानम ने कहा है कि, हमारे धर्म के मामले में अड़ंगा लगाया तो मुस्लिम महिलाओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, मंदिरों के सामने बैठकर मुस्लिम महिलाएं कुरान का पाठ करेंगी। समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि, मुस्लिम धर्म को टारगेट कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा किया गया तो सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं मंदिरों पर जुटेंगी और मंदिरों के सामने कुरान का पाठ किया जाएगा।

आपको बताते चलें इस पूरे मामले पर सपा नेत्री रुबीना खान ने हिंदू समुदाय के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में हमारे धर्म के कामों में अड़ंगा डाल रहे हैं। यह हमारी आस्था का मामला है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में भी लाउडस्पीकर लगे रहते हैं और लोग अपने- अपने धर्म का पालन करते हैं। लेकिन सरकार कट्टर हिंदुओं को छूट दे रही है जो कि गलत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button