कर्मचारियों का ईपीएफ हड़पने वाली 30 संस्थानों को नोटिस !
जांच करने वाले अधिकारियों के सामने खुद कार्यदायी संस्थाओं ने माना की उन्होंने ईपीएफ नहीं जमा किया है
लखनऊ : नगर निगम के 10 हजार कर्मचारियों का करोड़ों रुपए ईपीएफ हड़पने वाली करीब 30 संस्थाओं पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने इन सभी संस्थाओं को नोटिस जारी किया है।
संस्थाओं ने माना ईपीएफ नहीं जमा किया
इन संस्थाओं को 15 दिनों में पीएफ का पैसा कर्मचारियों के खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया है। भविष्य निधि संगठन की जांच में भी इन संस्थाओं के कर्मिचारियों का पैसा हड़पने की पुष्टि हुई है। जांच करने वाले अधिकारियों के सामने खुद कार्यदायी संस्थाओं ने माना की उन्होंने ईपीएफ नहीं जमा किया है।
संस्थाएं सारा पैसा डकार गयी
नगर निगम में कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से करीब 10 हजार सफाई कर्मी कार्यरत हैं। यह कर्मचारी करीब 30 संस्थाओं के हैं। नगर निगम ने इन संस्थाओं को कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआईसी के लिए अलग से पैसा देता है। संस्थाओं को कर्मचारियों के खातों में ईपीएफ का पैसा जमा करना था। इन्होंने जमा नहीं किया। उनका खाता तक नहीं खुलवाया। संस्थाएं सारा पैसा डकार गयी हैं।
इन संस्थाओं को नोटिस जारी कर दी
भविष्य निधि संगठन ने इसकी जांच शुरू की। भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों की जांच में खुद संस्थाओं ने माना की उन्होंने पीएफ का खाता नहीं खुलवाया था। और न ही कर्मियों का पीएफ जमा किया है। संस्थाओं ने 15 दिनों का समय मांगा है। उधर नगर निगम ने भी इन संस्थाओं को नोटिस जारी कर दी है।
न जमा कराने पर कठोर कार्रवाई
नगर निगम डिप्टी क्लेक्टर यमुनाधर चौहान का कहना है कि कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी की गयी है। भविष्य निधि संगठन की जांच में भी संस्थाओं ने 15 दिनों का समय मांगा है। वह पूरी रकम जमा कराएंगी। न जमा कराने पर कठोर कार्रवाई होगी।
खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।