‘ प्रत्यक्ष रूप से व्यापारियों के लिए बजट में कुछ नहीं ‘: संजय गुप्ता

साथ ही चिकित्सा ,शिक्षा, सड़क, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में की गई घोषणाएं को बताया स्वागत योग्य, तो वहीं व्यापारियों ने की बजट पर चर्चा

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में “बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ( office bearers ) ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा बजट पर चर्चा की। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार बजट में व्यापारियों को भूल गई।

जीएसटी कलेक्शन ऐतिहासिक रूप से बढा

जबकि व्यापारियों ने सरकार के राजस्व की वृद्धि करने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही जीएसटी कलेक्शन में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। जिसके परिणाम स्वरूप जीएसटी कलेक्शन ऐतिहासिक रूप से बढा है। संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों को वित्त मंत्री द्वारा “ई-कॉमर्स पॉलिसी” की घोषणा तथा “व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना” की उम्मीद थी। साथ ही प्रदेश के महानगरों की प्रमुख बाजारों में “सीसीटीवी कैमरा योजना” की भी उम्मीद थी।

सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की थी

क्योंकि मुख्यमंत्री से कुछ दिनों पूर्व व्यापारियों ने सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की थी। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहां वित्त मंत्री द्वारा महिला सुरक्षा, चिकित्सा ,सड़क, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रयास किया गया है। जिसके कारण अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

सिटी परियोजना तथा बुनकरों के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहा ओडीओपी योजना को बढ़ावा देने से व्यापारियों को लाभ होगा। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा वित्त मंत्री जी द्वारा सेफ सिटी परियोजना तथा बुनकरों के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य है।

कई पदाधिकारी मौजूद रहे

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,खुर्रम नगर अध्यक्ष उमेश संवाल, सर्वोदय नगर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ,भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button