Bihar Politics: नीतीश कुमार 8वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, तेजस्वी ने ली डिप्टी CM की शपथ !

बिहार में सियासी उठापटक के बीच बुधवार को JDU प्रमुख नितीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।

बिहार में सियासी उठापटक के बीच बुधवार को JDU प्रमुख नितीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। यह 8वां ऐसा मौका है जब वह बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। नितीश कुमार के साथ RJD के तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी CM की शपथ ग्रहण की।

महागठबंधन की बनी सरकार !

बिहार में BJP और JDU का गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बन गई है। बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं भाजपा ने आज सभी जिलों में JDU नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

अखिलेश यादव ने दी बधाई !

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री तेजस्वी यादव जी को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

तेजस्वी ने नितीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद !

बिहार में शपथग्रहण समारोह समाप्त हो चूका है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

Nitish Kumar Takes Oath For 8th Time, Tejashwi Yadav Is Deputy: 10 Points

लालू छोड़ तेजस्वी के सभी परिवारजन कार्यक्रम में पहुंचे !

तेजस्वी यादव के शपथ समारोह में उनकी मां राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंचीं। हालांकि RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव खराब सेहत  के चलते शपथ समारोह में शामिल नहीं हो सके। तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने कहा, “मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।” वहीं राबड़ी देवी के कहा कि “यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। सभी खुश हैं।” शपथ से पहले नीतीश ने लालू से फोन पर बात की और उन्हें सियासी हालात की जानकारी दी।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button