Bihar Politics: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने साधा नितीश पर निशाना, बोले- RJD में नहीं मिलेगा सम्मान !

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने JDU नेता नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के फैसले की आलोचना की।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने JDU नेता नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य में अगली सरकार में RJD के साथ उतना सम्मान नहीं मिलेगा, जितना उन्हें भाजपा के साथ मिला था।

शिवसेना को भी भुगतने पड़े परिणाम !

सुशील कुमार मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार को RJD ( Rashtriya Janata Dal) के साथ वह सम्मान नहीं मिलेगा जो उन्हें भाजपा के साथ रहते हुए मिला था। हमने अधिक सीटें होने के बावजूद उन्हें सीएम बनाया और कभी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। हमने केवल उन्हें तोड़ा जिन्होंने हमें धोखा दिया। महाराष्ट्र में, शिव शिवसेना ने हमें धोखा दिया और उन्हें परिणाम भुगतने पड़े।”

Related Articles

इसके पहले सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि “यह सरासर सफेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीश जी की सहमति के RCP को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है कि भाजपा JDU को तोड़ना चाहती थी। भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत से आएगी।”

नितीश कुमार ने मंगलवार को दिया था इस्तीफा !

बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार से नाता तोड़ते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा बिहार के राज्यपाल को सौंप दिया था। नितीश कुमार ने कहा था कि महागठबंधन को सात दलों और 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। नितीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा था कि हमने राज्यपाल को 164 विधायकों की सूची सौंपी और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह हमें बताएंगे कि कब शपथ लेनी है।

Bihar Politics Crisis: Nitish Kumar resigns as Bihar CM, stakes claim to  form new govt with 160 MLAs | Latest News India - Hindustan Times

रविशंकर और आरएस प्रसाद ने भी साधा नितीश पर निशाना !

भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने भी नीतीश कुमार के इस फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि “नीतीश कुमार चले गए हैं और कहा है कि भाजपा उनकी पार्टी को नष्ट करने की कोशिश कर रही थी। भाजपा ने उन्हें कई बार केंद्रीय मंत्री बनाया। उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया गया था। उन्होंने 2015 में RJD के साथ गठबंधन पर अपने फैसले पर फिर से विचार क्यों किया? और 2017 में बीजेपी में आएं?” भाजपा सांसद आरएस प्रसाद ने कहा कि “नीतीश कुमार बिहार के लोगों के जनादेश का अनादर कर रहे हैं। यह निराधार आरोप है कि भाजपा JDU को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।”

Vaccination drive going on at 'satisfactory speed': Union minister Ravi  Shankar Prasad | India News - Times of India

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button