नितेश लाहा अपराधी की गला रेतकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में नितेश लाहा नाम के अपराधी की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नितेश का पहले गला दबाया फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

रांची: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में नितेश लाहा नाम के अपराधी की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नितेश का पहले गला दबाया फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात हुई है। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार की सुबह हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक लालपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला नितेश लाहा तीन जुलाई 2021 में दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे 30 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में कुछ दिन पहले ही नितेश जेल से बाहर आया था। नितेश पर पांच संगीन मामले दर्ज थे । इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। बताया जाता है की नितेश एक अपराधी था ,अपने इलाके में दबंग था।
परिजनों पर हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक,नितेश की हत्या उनके अपने ही लोगों ने की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि नितेश की हत्या उसके कुछ अपने लोगों ने की है। हत्या के आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। हत्या का आरोप नितेश की मां भाई और जीजा पर लगा है।
घर वाले पर ही आरोप
इस सम्बंध में सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि नितेश की एक बहन ने सोमवार को पुलिस को बताया कि उसका भाई नितेश रविवार शाम से गायब है। उसके बाद पुलिस नितेश की तलाश में जुटी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि नितेश की मां का कमरा में ताला लगा हुआ है। उसके बाद पुलिस मंगलवार की सुबह नितेश के घर पहुँची। ताला तोड़कर अंदर जब घुसे तो पूरा कमरा में खून ही खून थे। वहीं नितेश का शव पड़ा हुआ था। मां और भाई घर से फरार है। छानबीन के बाद शव कब्जे में लिया गया।जांच जारी है। बताया जाता है कि नितेश की हत्या में भाई जीजा के अलावे उसकी मां भी शामिल है। नितेश की बहन ने लालपुर थाना में लिखित आवेदन दी है। इधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
जाँच में जुटी पुलिस
वहीं दूसरा मामला रांची मांडर थाना क्षेत्र का है। जहां संत जॉन्स स्कूल के कैंपस के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि यह हत्या है। इस मामले को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है । जानकारी के अनुसार युवक का नाम छात्र युवराज पासवान था वह आठवीं के छात्र था । फ़िलहाल इस पुरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है ।